Others States

हिमांचल में कांग्रेस तो गुजरात में भाजपा बहुमत के आकड़ो तक पहुची, जाने किस पार्टी की क्या है स्थिति

यश कुमार

डेस्क: गुजरात और हिमांचल विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे है। मतगणना जारी है। कांग्रेस को गुजरात में जहा भारी नुक्सान दिखाई दे रहा है। वही भाजपा बड़ी बढ़त के तरफ अग्रसर है। शुरूआती रुझानो को देखे तो गुजरात में भाजपा और हिमांचल में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ अग्रसर है।

शुरूआती रुझानो को देखे तो अभी गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 9 सीट पर बढ़त हासिल है, जबकि कांग्रेस को 29 तथा भाजपा को 139 सीट पर बढ़त हासिल है। सबसे चौकाने वाली बात है कि मोराबी पुल हादसे के बाद भी मोराबी में भाजपा बढ़त पर है। वही हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी अपनी अपनी सीट पर आगे चल रहे है। शुरूआती इन रुझानो को देखे तो भाजपा को बड़ा फायदा दिखाई दे रहा है जबकि कांग्रेस को भारी नुक्सान दिखाई दे रहा है।

वही हिमांचल की बात करे तो हिमांचल में कांग्रेस बहुमत के आकड़ो को शुरूआती रुझान में पार कर चुकी है। यहाँ 30 सीट पर भाजपा बढ़त है, वही कांग्रेस को 36 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक खाता नही खोला है। एक बार फिर हम आपको बताते चले कि ये केवल शुरूआती रुझान है। तस्वीरे एक से दो घंटे के अन्दर बदल भी सकती है। जुड़े रहे हमारे साथ हम देंगे पल पल की रिपोर्ट।

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts