संजय ठाकुर
नई दिल्ली: 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा कुछ महीनो के बाद हरियाणा में शुरू होने वाली है। परीक्षा शुरू होने से कुछ महीने पहले हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे बच्चों के घर पर अध्ययन का अनुकूल माहौल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से संपर्क करें, खासकर बच्चों को जल्दी उठने और तड़के (सुबह 4:30 बजे) अध्ययन करने के लिए प्रेरित करें। खबरिया साईट इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि छात्रों को सोशल मीडिया और टेलीविजन जैसे विभिन्न प्रकार के ध्यान भटकाने उपकरणों से दूर रखने और पढ़ाई पर उनका ध्यान अधिक केंद्रित करने में मदद करने के लिए यह पहल की गई है।
निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) अंशज सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारियों और राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। पत्र की एक प्रति राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूली शिक्षा) महावीर सिंह को भी भेजी गई है। अंशज सिंह के पत्र के अनुसार, माता-पिता और शिक्षकों द्वारा एक संयुक्त योजना तैयार की जानी चाहिए ताकि छात्रों को स्वाध्याय के लिए अतिरिक्त घंटे मिलें।
पत्र में प्रधानाचार्यों को याद दिलाया गया है कि मार्च 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए महज 70 दिन शेष रह गए हैं। पत्र में कहा गया है कि इसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अपने संस्थानों के परिणाम सुधारने की योजना बनानी चाहिए। पत्र के अनुसार, ‘इसके लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है, जब मन तरोताजा होता है, वातावरण शांत होता है और वाहनों का शोर भी नहीं होता है। और इसके लिए शिक्षकों को माता-पिता से अपने बच्चों को सुबह 4:30 बजे जगाने के लिए कहना चाहिए। माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे सुबह 5:15 बजे तक किताबों से चिपक जाएं। वॉट्सऐप के जरिये शिक्षक पूछताछ करें कि छात्र जाग गए हैं और पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं। अगर अभिभावक सहयोग नहीं कर रहे हैं तो इसे विद्यालय प्रबंधन समिति के संज्ञान में लाया जाए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…