प्रतीकात्मक तस्वीर
आफताब फारुकी
नई दिल्ली: ईओडब्ल्यू में आज एक केस दर्ज हुआ है। दर्ज केस में पीड़ित बेरोजगार नवजवान है जिनको नौकरी दिलवाने के नाम पर करोडो रुपया ठग कर एक महीने से रेलवे स्टेशन पर खडा करके आने जाने वाली ट्रेनों की गिनती और डब्बो की गिनती करवा रहा था। ठग ने उन्हें यह प्रशिक्षण के दरमियान दिया जाने वाला काम बता कर एक महीने तक उनसे रोज़ 8 घंटे नई दिल्ली के अलग अलग प्लेटफार्म पर ट्रेन और उनके डब्बे गिनवाए। खुद को ठगे जाने का अहसास होने पर पीडितो ने इसकी शिकायत पुलिस से किया है।
सभी पीड़ित तमिलनाडु के निवासी है। उनकी संख्या कम से कम 28 बताया जा रहा है। इस संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है। यह सभी लोग करीब एक महीने तक रोजाना आठ घंटे आने-जाने वाली ट्रेनों तथा उनके डिब्बों की गिनती कर रहे थे। वे इस बात से बेखबर थे कि वे नौकरी के नाम पर वह लोग धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। उन्हें बताया गया था कि यह यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई), यातायात सहायकों और क्लर्कों के पदों के लिए उनके प्रशिक्षण का हिस्सा है।
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दायर एक शिकायत सुब्बा स्वामी ने दर्ज करवाया है। उसके अनुसार दर्ज हुई प्राथमिकी में, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह दिल्ली के एक एमपी क्वार्टर में कोयम्बटूर निवासी शिवरमन नामक व्यक्ति से मिला था। शिवरमन ने सांसदों और मंत्रियों के साथ अपनी जान-पहचान का दावा किया और पैसे लेकर बेरोजगारों के लिए रेलवे में रोजगार की पेशकश की। इसके बाद सुब्बसामी नौकरी की तलाश कर रहे तीन लोगों के साथ दिल्ली आया और बाद में नौकरी पाने के लिए 25 लोग और उनके साथ आए।
ईओडब्ल्यू ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि यह एक नौकरी घोटाला था और आगे की जांच चल रही है। रेल मंत्रालय में मीडिया और संचार के अतिरिक्त महानिदेशक योगेश बवेजा ने इस तरह के नौकरी घोटालों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड नियमित रूप से सलाह जारी कर रहा है और आम लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी के खिलाफ सतर्क कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…