तारिक़ आज़मी
राजस्थान के चुनाव नज़दीक आते जा रहे है। वही दूसरी तरफ महँगी होती रसोई गैस ने बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। इस दरमियान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 अप्रैल से अपने प्रदेश में रसोई गैस का सिलेंडर 500 र्रूपये में देने के एलान ने विपक्ष की नीद उड़ा दिया है। अशोक गहलोत ने प्रदेश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए घोषणा करते हुवे प्रदेश में अब रसोई गैस के एक सिलिंडर की कीमत 500 रुपए कर दिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है और भारत यात्रा जोड़ो कर रही है उसमें एक मुद्दा महंगाई का भी है। इससे निजात पाने के लिए राजस्थान की गहलोत सरकार आम आदमी के लिए बड़ी राहत दी है। गांधी ने कहा कि जो सिलेंडर मार्केट में 1000 से ज्यादा का है वो 500 में मिलेगा तो आम आदमी को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी।
दरअसल सियासत के चाणक्य समझे जाने वाले अशोक गहलोत ने एक तीर से दो निशाने साधे है। गहलोत सरकार का ये निर्णय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है यह मानने वालो की भी कमी नही है। साथ ही सियासी जानकारी इस अटकल को भी लगा रहे है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बीजेपी शासित राज्यों और केंद्र सरकार को एक रोड मैप दिखाने की कोशिश है कि महंगाई पर कैसे काबू पाया जा सकता है? गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि महांगाई से त्रस्त आम आदमी को राहत देने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ये निर्णय लिया है कि गैस सिलेंडर की कीमतें कम की जाएंगी और एक गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए होगी।
इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुवे खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस घोषणा के तहत उस परिवार को रसोई गैस का सिलिंडर 500 रुपए में दिया जाएगा जो बीपीएल परिवार का होगा। यानी ये स्कीम सभी के लिए नहीं होगी। इसका लाभ वही परिवार उठा सकता है, जो गरीबी रेखा के नीचे आता है। इस स्कीम के तहत साल भर में सिर्फ 12 गैस सिलेंडर ही मिलेंगे, यानी औसतन एक महीने में एक। इसकी एक और शर्त है। उन्हीं बीपीएल परिवारों को सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर लिया होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर बताया कि जो नई घोषणा के तहत एक सिलेंडर की कीमत 500 रुपए है वो एक अप्रैल से लिया जा सकता है। यानी बजट के बाद ये स्कीम पूरे राजस्थान में चालू होगी।
अब अगर सियासी जानकारों की माने तो सियासत में अशोक गहलोत ने विपक्ष पर एक तगड़ी सियासी चाल चली है। बढती महंगाई से हर एक आम नागरिक परेशान है। उसमें महंगे रसोई गैस की कीमतों ने बजट बिगाड़ रखा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इससे गरीब परिवारों को फायदा होगा। सरकार ने जिस समय ये निर्णय लिया है, वह चुनावों में उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योकि बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की संख्या को अगर देखे तो वह भी कम नही है और उन परिवार का रुझान वर्त्तमान सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के तरफ हुआ तो यह विपक्ष के लिए एक बड़े नुक्सान का संकेत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…