ए0 जावेद
वाराणसी: चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के पास विगत 1 दिसम्बर 22 को नाले में अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस के प्रयास से शव की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव कजे रूप में हुई थी। मोंटी के हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दिया था। पुलिस ने आज घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्त पियरी निवासी डब्लू यादव और पिन्टू यादव को गिरफ्तार कर आला-ए-क़त्ल खून लगी ईंट, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, 3मोबाईल और 2500 रूपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने दोनों हत्याभियुक्तो को अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
डब्लू यादव मोंटी यादव को लेकर पिंटू यादव के घर सुबह गया और वहा से वह चेतगंज शराब ठेके के पास से अपने साथ पैदल लेकर आदमपुर थाने के पास में अपने किराये के मकान में दूसरे तल पर ले गया तथा उसी दिन मौका देखकर उसके सिर व चेहरे पर ईंट मार-मार कर उसकी हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद फोन से डब्लू यादव ने पिण्टू यादव को बताया कि मोण्टी का काम तमाम हो गया। जिसके बाद दोनों ने 29 नवंबर 2022 को दालमण्डी से एक बक्सा खरीद कर पिण्टू के ई-रिक्शे में बक्सा लादकर कमरे पर लाया। इस बक्से में दोनों ने मोण्टी यादव के शव को बोरी व गद्दे में लपेटकर जीआई तार से बाधकर कमरे से नीचे लाकर बक्से में रखकर ताला बन्द कर दिया। इसके उपरांत 30 नवंबर 2022 को मकान मालिक के जगने के पूर्व सुबह 7 बजे ई रिक्शे में दोनों हयाभियुक्त बक्से को लादकर बचते बचाते हुए दिन भर घुमते रहे। अंधेरा होने पर दोनों ने करौदी आईटीआई पीपल के पेड़ के नीचे नाले में मोंटी यादव के शव को बक्से से निकालकर फेंक कर भाग गये थे। घटना जिस ईंट से कारित किया था वह ईंट दोनों ने खून से सने कपड़े सहित सेनपुरा मलिन बस्ती स्थित सामुदायिक शौचालय व कूड़ा घर के बीच फेंक दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…