मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर ग्राम के तकिया मोहल्ले में शनिवार को शाम किशोर की गला रेत कर हुई हत्या का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त कोशिर को मय आला-ए-क़त्ल गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त भी उसी मोहल्ले का रहने वाला है और क्रिकेट खेलने पर हुवे विवाद में उनसे इस घटना को अंजाम दिया था।
घटनास्थल और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण घटना में बहुत सारे तार नही मिल पा रहे थे। पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य खंगालते हुवे हुसैन के क़त्ल को इन्साफ मिले अपनी मशक्कत चालु किया। थानाध्यक्ष लोहता राजकुमार पाण्डेय ने मामले में जानकारी देते हुवे बताया कि हत्याभियुक्त और मृतक में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद हत्याभियुक्त ने लोहे के चाक़ू से हुसैन की गर्दन रेत कर हत्या कर दिया था और मौके से फरार हो गया था, गिरफ्तार हत्याभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाक़ू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में मृतक की माँ नगीना बानो की तहरीर पर 302, 201 आईपीसी और 4/25 आर्म ऐक्ट में मामला दर्ज कर बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…