तारिक़ खान
डेस्क: दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित एक मदरसे में 12 साल के मासूम बच्चे को नशीला पदार्थ खिलाकर बार बार उसके साथ वहा कार्यरत एक शिक्षक द्वारा दुष्कर्म मामले में दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुवे कहा है कि महिलाए, युवतियां, बच्चियों के बाद अब क्या दिल्ली में छोटे बच्चे भी सुरक्षित नही है। ये क्या चल रहा है?
स्वाति मालीवाल ने इस मामले में ट्वीट करते हुवे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुवे गम्भीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि “दिल्ली सराय रोहिला इलाक़े के एक मदरसे में 12 साल के बच्चे को नशा करवाके कई बार उसके साथ बार बार बलात्कार किया गया। महिलाएँ, लड़कियाँ बच्चियाँ क्या छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। चल क्या रहा है ये?”
गौरतलब हो कि दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित एक मदरसे में कार्यरत सहारनपुर निवासी शिक्षक द्वारा 12 साल के लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मोहम्मद इसरान जो सहारनपुर का रहने वह है और वर्त्तमान में फरार है पर आरोप है कि वह लड़के को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। DCP नॉर्थ दिल्ली सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और IPC की धारा 377, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि वह अगस्त 2021 से सराय रोहिल्ला के इस मदरसे में पढ़ रहा है। मदरसे में कार्यरत उलेमा इसरान हर 2-3 दिन के बाद आधी रात को उसके कमरे में आता था और फिर उसे अपने कमरे में ले जाता था। उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गलत काम करता था। 7-8 दिसंबर की रात को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित छात्र अपने घर चला गया। जहा माँ बाप के पूछने पर उसने पूरी घटना उनको बताई, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस दरमियान आरोपी मोहम्मद इरसान (24) फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…