शाहीन बनारसी
सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे विडियो वायरल होते रहते है जो चर्चा का विषय बन जाते है। कभी हम वायरल वीडियो को देख चौंक जाते है तो कभी कुछ ऐसे वीडियोज भी होते है जिन्हें देख हम डर जाते है। वायरल वीडियो और ज्यादा ही सुर्खियाँ बटोरने लगता है जब उस वीडियो पर तारत-तरह के मीम्स बनाये जाते है। ऐसे ही एक वायरल वीडियो है, जिसमे एक लड़की अपनी एक दोस्त से अपने ब्रेकअप की दास्ताँ सुना रही है।
वीडियो देख आपको थोड़ी हंसी भी आएगी और इस लड़की की बात पर थोडा दुःख भी होगा कि कैसे उसने इतनी तैयारी कर रखी थी और उस लड़की का ब्रेअकप हो गया। सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर 8 दिसंबर को शेयर किए गए एक वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। प्रेमिका ने अपनी दोस्त को फोन कर बताया कि दोनों का ब्रेकअप कैसे हुआ। उसने उसे बताया कि उसका दिल टूट गया जब उसके प्रेमी ने दो महीने की सालगिरह पर उससे ब्रेकअप कर लिया।
प्रेमिका अपनी सहेली को आप बीती सुनाते-सुनाते रो पड़ी। उसने कहा कि “मेरी और आकाश की 2 महीने की सालगिरह के लिए मैंने थ्रेडिंग, वैक्सिंग सब करायी। इतना दर्द हुआ कि पार्लर वाली के सामने चीखें निकल गई मेरी।” मगर दोस्त भी कम न निकली और उसने उसकी पूरी बात को रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…