फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): खीरी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर (18 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य) विविध गतिविधिया होगी। भारत सरकार से प्रस्तावित गतिविधि आयोजित किये जाने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए।
यह है महिला, बाल विकास मंत्रालय से जारी रोस्टर के अनुसार प्रस्तावित गतिविधियां-
18 जनवरी: हस्ताक्षर/प्रतिज्ञा समारोह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह होगा।
19 जनवरी: बाल लिंगानुपात, बाल संरक्षण और लड़कियों में कौशल विकास के महत्व पर विशेष ग्राम सभा/महिला सभा की योजना पर चर्चा,घर/ सार्वजनिक भवन/पंचायत कार्यालय आदि पर संदेश के साथ “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का संदेश चिपकाया जाएगा।
20 जनवरी: सरकारी/निजी स्कूलों के साथ लड़कियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने पर कार्यक्रम, समाज कल्याण, सामुदायिक एकजुटता विद्यालयों पर समस्त पोस्टर, स्लोगन-लेखन, ड्राइंग,वालपेन्टिंग, वाल राइटिंग आदि की प्रतियोगिता का आयोजन।
23 जनवरी: बेटी बचाओ बेटी पढाओ संवेदीकरण पर सामुदायिक बैठकें, बाल विवाह खत्म करने की दिशा में धार्मिक नेताओं/समुदाय के साथ कार्यक्रम। टाक शो- स्वास्थ्य और पोषण, कानूनी पीसीपीएनडीटी, एमटीपी आदि, महिलाओं से सम्बन्धित अधिनियम की जानकारी प्रदान करना।
24 जनवरी: खेल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सामुदायिक संगठन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली स्थानीय बालिका चैम्पियनों का जिला स्तर पर सम्मान, वृक्षारोपण अभियान व जिला महिला चिकत्सालय/सीएचसी/ पीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जाना।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…