Crime

चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

ईदुल अमीन

डेस्क: कल मंगलवार की देर शाम विवाहिता का शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. मामला चंदौली के फिरोजपुर गांव का है जहाँ कल देर शाम विवाहिता  इंद्रावती देवी (32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी रामबली शर्मा के पुत्र महेंद्र शर्मा की शादी बारह वर्ष पूर्व हिनौती दक्षिणी गांव निवासी स्व0 अनंतु की पुत्री इंद्रावती से हुई थी। मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में इंद्रावती का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला।

परिजनों ने खिड़की से देखा तो सन्न रह गए। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही हेतिमपुर बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक केंद्र में काम करने वाला पति महेंद्र रोते बिलखते घर पहुंचा। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts