उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): तहसील सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 46 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें किसी का भी निस्तारण नहीं किया गया। सभी प्रार्थना- पत्रों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संदर्भित कर दिया गया। इनमें राजस्व, विकास, नगर पंचायत, आपूर्ति, थाना व अन्य विभागों से संबंधित मामले छाए रहे। भीमपुरा नम्बर 1 की रहने वाली महिला किरण सिंह ने सीडीओ के सामने रोते हुए भीमपुरा पुलिस पर विपक्षी से पैसा लेकर विपक्षी की बात को सुनने सम्बन्धी शिकायती पत्र दिया।
सुम्हा के सूर्यभान ने ग्राम प्रधान पर अंडरग्राउंड नाली से पाइप निकलवा कर जल निकास बाधित करने का आरोप लगाया। अवराई कला के मुसाफिर यादव ने बिजली का प्रकाश नहीं मिलने के बावजूद विद्युत बिल भेजने की शिकायत की। सोनाडीह के सुनील मौर्य ने सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। शाहपुर के श्यामलाल ने कोटेदार पर फ्री राशन का पैसा लेने तथा निर्धारित से कम मात्रा में राशन देने की शिकायत की। हल्दीरामपुर के गिरीश सिंह ने सरकारी दस्तावेजों में कूट रचना कर दाखिल खारिज कराने का आरोप लगाया। सीडीओ ने एक- एक कर जनता की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, नायब तहसीलदार दीपक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…