जीशान अली
बांदा: बांदा के यहां के मजरा भोला यादव पुरवा में खेतों के तरफ जाते हुए ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ पर दो लोगों का शव लटका देखा तो वे हैरानी में पड़ गए। मृतक एक युवक और किशोरी है। युवक मफलर और किशोरी दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मजरा भोला यादव पुरवा में केन नहर किनारे बबूल के पेड़ से फंदे पर लटके प्रेमी युगल के शव बरामद हुए। शौच को निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। थाना पुलिस पहुंची, डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। दोनों की पहचान सिविल लाइन निवासी कमलेश के 22 वर्षीय पुत्र सुशील समदरिया व चिमनी पुरवा के निवासी देशराज की 17 वर्षीय पुत्री आराध्या गिरी के रूप में हुई।
पुलिस की पूछताछ में सुशील के परिजनों ने बताया कि शनिवार आधी रात बाद करीब एक बजे सुशील बिना बताए घर से निकल गया था, जबकि किशोरी भी दो बजे के करीब बैग लेकर घर के पिछले दरवाजे से निकली थी। किशोरी के भाई ने सुबह करीब सात बजे बहन के गुम होने की तहरीर थाने में दी थी। पुलिस इस मामले की जांच शुरू करती, तभी ग्रामीणों की ओर से प्रेमी युगल के शव लटके मिलने की सूचना मिल गई।
वहीं युवक सुशील के परिजनों ने बताया कि उसके पेट व पीठ के पास चोट के निशान मिले हैं। पिता कमलेश ने किशोरी के परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने के बाद शव लटकाने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रेम संबंध के विरोध में खुदकुशी का मामला मालूम पड़ता है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। दोनों के मोबाइल की काल डिटेल निकालकर जांच की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…