तारिक़ खान
सर्द बर्फीली हवाए प्रदेश में पूरी तरह से हावी है और अपना कहर बरपा रही है। गलन भी बरक़रार है। ठण्ड इतनी भीषण कि शरीर के साथ साथ हड्डियाँ भी काँप जा रही है। लोग घरो के बाहर निकलने से कतरा रहे है मगर जरुरत के आगे सभी को इस ठण्ड का मुकाबला करते हुए निकलना ही पड़ रहा है। लोग ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपड़ो के साथ ही अलाव का भी सहारा ले रहे है, मगर हाय रे सर्दी का सितम। वो है कि अपने तेवर दिखाए जा रही है। बताते चले कि प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर अभी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी गलन भरी हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन से बेहाल किया। असर ये रहा कि दिन-रात के पारे में कई जगह तेजी से गिरावट दर्ज की गई। झांसी में रात सबसे ठंडी रही तो नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा।
वही मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को प्रदेश के लिए जारी की गई चेतावनी में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है। 7 जनवरी तक ज्यादातर शहरों में ऐसा रहेगा, जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…