तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस ने माघ मेले में इस्लाम धर्म का प्रचार करने और हिन्दू धर्म को गलत धारणा पेश करने वाले इस्लामिक साहित्य को बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मौलाना महमूद हसन गाज़ी मुख्य सरगना है। इसके साथ मिलकर प्रयागराज का मोहम्मद मोहनीश और कौशाम्बी का समीर उर्फ नरेश कुमार इस्लामिक साहित्य बेच रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महमूद हसन गाज़ी एक मदरसे में टीचर भी है और पैगामें बहदानियत संस्था का प्रेजिडेंट भी है। इसके साथ समीर उर्फ नरेश कुमार और मोहम्मद मोहनीश उर्फ आशीष गुप्ता ने कुछ दिनों पहले हिन्दू धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म अपनाया था। महमूद हसन गाज़ी दुबई से मिले पैसों से इस्लामिक साहित्य छपवा कर इन दोनों लोगो के माध्यम से हिन्दू धर्म स्थल पर जाकर इस्लामिक साहित्य बेचता था।
पुलिस के मुताबिक, ये सारा तानाबाना धर्मांतरण के मकसद से ही बुना गया था। माघ मेले में इस्लामिक साहित्य बेचे जाने का मामला बीजेपी MLC निर्मला पासवान ने उठाया था और इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने माघ मेले में ठेले पर इस्लामिक साहित्य बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके पास से 204 इस्लामिक साहित्य से जुड़ी किताबें और अन्य सामानों को बरामद कर लिया। पुलिस अब उस शख्स का पता लगाने में जुटी है, जो इन लोगों को फंडिंग करता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…