फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2023 की थीम “Nothing like voting, I vote for sure’” वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद की समस्त तहसीलों में माध्यमिक विद्यालय स्तर पर वाद विवाद, निबंध, गीत, एवं पोस्टर/पेन्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
20 जनवरी को तहसील स्तर सभी महाविद्यालय/कालेज/शिक्षण संस्थानों में उपरोक्तानुसार निबंध, गीत, एवं पोस्टर/पेन्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जिसमें भी प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं की जनपद स्तर पर 23 जनवरी को प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर खीरी एवं जे.पी. मिश्र प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर खीरी के पर्यवेक्षण में समस्त प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…