अजीत कुमार
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” काफी सुर्खियों में है। हर कोई इस यात्रा को लेकर उत्साहित है। ख़ास तौर से युवा जो इस यात्रा में शामिल भी हुए है। इस यात्रा में राहुल गांधी ने लम्बा सफ़र तय किया है और वह पैदल चले है। राहुल के साथ माँ सोनिया और बहन प्रियंका ने भी इस यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चली है। राहुल का साथ देने के लिए इस यात्रा में पार्टी के नेता कार्यकर्त्ता के साथ कई खिलाडियों और अभिनेताओ ने भी कदम से कदम मिलाये है। साथ ही राहुल को कदम कदम पर आम लोगो ने भी अपना सहयोग दिया है और राहुल के साथ इस यात्रा में भागीदार बने है। इस समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” यूपी में है और आज इस यात्रा का यूपी में तीसरा दिन है।
बताते चले कि मंगलवार को राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” लोनी से शुरू होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। बुधवार को दिल्ली-शामली हाईवे को पूरी तरह भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। यात्रा कांधला से कैराना की ओर रवाना होने के बाद दिल्ली-शामली हाईवे को भारी वाहनों के लिए खोला गया। दिल्ली हाईवे पर 50-60 यूपी रोडवेज की बसों की 100-125 ट्रिप और लोनी-शामली मार्ग की 45 मिनी बसों की 100 ट्रिप प्रतिदिन होती हैं। इन बसों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हाईवे बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली की ओर एक रोडवेज बस रवाना हुई थी। उसके बाद बलवा गेट के पास पुलिस प्रशासन ने दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहनों को रोक दिया।
गुड़गांव के टेंट हाउस के मालिक अनिल राव ने बताया कि राहुल गांधी के लिए वीआईपी कैंपस व कर्मचारियों के लिए कैंपस बनाने के लिए करीब 400 कर्मचारी कार्य में जुटे थे। राहुल गांधी के लिए 100 गुणा 400 फुट में एक विशाल वीआईपी कैंप तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं के लिए 200 गुणा 400 फुट का कैंपस बनाया गया है। इसके 10 बीघा भूमि पर खाने के टेंट आदि लगाए गए हैं। चारों ओर बेरिकेडिंग लगाने के साथ ही ऊपर व साइडों में शामियाने लगाए गए हैं। “भारत जोड़ो यात्रा” लेकर चल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। वहीं उनकी सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार दोपहर को ऊंचागांव में वीआईपी कैंपस स्थल पर मेरठ से पहुंचे आरआरएएफ के 25 जवान तैनात हैं। आसपास गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
ऊंचागांव निवासी किसान रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे करीब पांच बीघा भूमि पर राहुल गांधी का वीआईपी कैंप बनाने के लिए फ्री में दी हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी जमीन का किराया नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे हैं। उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
तारिक़ खान डेस्क: ब्रिटिश की अदालत में दाखिल कोरोना वक्सीन के साइड इफ्फेक्ट से सम्बन्धित…
ईदूल अमीन डेस्क: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाया है कि इसराइली सेना की पांच…
आफताब फारुकी डेस्क: कर्नाटक के हासन सीट से सांसद और मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के…
तारिक़ खान डेस्क: रूस के उन दावो को बल मिल रहा है जिसमे उसने युक्रेन…
ईदुल अमीन डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के सेदम में भाषण देते हुए…
तारिक़ आज़मी डेस्क: घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाओं से…