रवि पाल
मथुरा: सिर पर खून सवार हत्यारों ने एक युवक को बड़ी बेरहमी से मारा। डॉन दिन पहले का मामला है जहा युवक के सिर पर डंडे से कई वार किये गये। बेरहमी से मारने के बाद हत्यारों ने युवक का गला रेत दिया और मृत समझ कर तिवारीपुरम के पीछे लहुलुहान अवस्था में झाड़ियों में फेंक कर भाग गये। सुचना मिलने पर पहुंची जमुनापार पुलिस लहुलुहान युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहाँ चिकित्सको ने युवक को खून से लथपथ युवक को मृत घोषित कर दिया। 26 जनवरी की रात शव की शिनाख्त परिजन ने की। दो के खिलाफ थाना जमुनापार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी कि तलाश कर रहा भाई मोनू भी पहुंच गया। भाई मोनू ने सोनू के रूप में शव की शिनाख्त की। मोनू की तहरीर पर सूरज निवासी तिवारीपुरम और दिलीप निवासी हंसगंज के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गुम चोट और अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हुई है। सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…