फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शिक्षकों के प्रशिक्षण का केंद्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अत्याधुनिक शिक्षण और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस हुआ। प्राचार्य जेपी मिश्रा के अथक प्रयासों से डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने, डायट्स की अवस्थापना सुविधाओ के सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत शनिवार को नवीन अत्याधुनिक पुस्तकालय कक्ष, कम्प्यूटर लैब, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्ष की सौगात मिली।
डीएम ने बताए सफलता के मंत्र, बोले-‘मेरी एक सीट पक्की है‘ संकल्प लेकर करो तैयारी
डायट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि रटना नहीं बल्कि पढ़ना व समझना महत्वपूर्ण है। विषय वस्तु को लिंककर आपस में जोड़कर नोट्स बनाएं। शिक्षा सरलता से अच्छी से अच्छी बुलंदी दिला सकती है। एनसीईआरटी की बुक्स पढ़कर विषय वस्तु की समझ को विकसित करें। “एक सीट मेरी है” लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से उसे हासिल करने में जुट जाएं। सभी में प्रतिभा है बशर्ते मेहनत से उसे निखरना होगा। कॉन्फिडेंस को कतई लूज़ ना करें। जीवन में सीखने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अपने जीवन के कई संस्मरण भी सुनाएं।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डायट प्राचार्य जेपी मिश्रा ने डायट को अत्याधुनिक शिक्षण और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस करने के लिए पूरी तन्मयता से काम किया, जो आज साकार होते दिख रहा। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं को इन अत्याधुनिक सुविधाओं को अपने भविष्य निर्माण में उपयोग करने की बात कही। मौजूद प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षुओं के स्मार्ट क्लास वरदान साबित होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि डाइट में डीएम के मार्गदर्शन में कराए गए अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता, सहित सभी विषयों के प्रवक्ता गण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…