तारिक़ खान
डेस्क: भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज एक दुसरे से टकरा कर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमान प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुवे है। यह दुर्घटना ग्वालियर के पास हुई है। मामले की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई है। इस दुर्घटना में तीनो पायलट में एक पायलट के मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सुखोई के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
भारतीय वायुसेना ने भी ट्वीट कर लिखा, “भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।” रक्षामंत्री स्वयं घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय कलेक्टर से भी बात की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…