मो0 कुमेल
डेस्क: तमिलनाडु के अराकोणम में एक बड़ा हादसा हुआ है। क्रेन का एक हिस्सा टूटकर गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ, तब मंदिर में एक समारोह चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देवी-देवताओं की मूर्तियों को ले जा रही क्रेन रात करीब सवा आठ बजे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जुलूस द्रौपदी अम्मन उत्सव का हिस्सा था, जो पोंगल के बाद आयोजित किया जाता है।
क्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंदिर में भक्त दहशत में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। रानीपेट की पुलिस अधीक्षक दीपा सत्यन ने कहा, “क्रेन का एक हिस्सा ऊंची जमीन पर था। ऐसा लगता है कि मिट्टी के असंतुलन के कारण क्रेन गिर गई। जांच चल रही है।” पुलिस ने क्रेन चालकों को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया।” उन्होंने बताया कि हादसे में एस0 भूपालन (40), बी0 जोतिबाबू (17), के0 मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…