There is a fire in Manipur and the Prime Minister is laughing and joking in the house, it does not suit, he talked about Manipur for only 2 minutes in a two-hour speech: Rahul Gandhi
आफ़ताब फारुकी
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” काफी सुर्खियों में है। इस यात्रा ने लम्बा सफ़र तय किया है। इस यात्रा में राहुल गांधी लगातार तेज़ रफ़्तार के साथ चलते नज़र आये है। हौसले से भरे राहुल के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ और दिग्गज नेता यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चले है। राहुल के साथ इस यात्रा में माँ सोनिया गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी कदम से कदम मिलाकर चली है। यात्रा में नेता, अभिनेता से लेकर खिलाड़ी भी शामिल हुए है। युवाओ ने भी “भारत जोड़ो यात्रा” को समर्थन किया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा बोलने की नहीं है। यह यात्रा सुनने की है। “भारत जोड़ो यात्रा” को जनता का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। ये देश एकता और भाईचारे का है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का किसान हमसे ज्यादा चलता है। इस यात्रा में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई देश के बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” कांग्रेस पार्टी के लिए किसी तप से कम नहीं है।
फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की। राहुल गांधी ने कहा कि हम इस यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। यह यात्रा बोलने की नहीं बल्कि सुनने की है। हम सुबह 6 बजे उठते हैं, लगभग 25 किमी चलते हैं और 6-7 घंटे आप सभी को सुनते हैं। उसके बाद 10-15 मिनट तक हम अपने विचार रखते हैं। इस यात्रा की भावना “सुनना” है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…