ए0 जावेद
डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क में एक बम मिला है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बम शेल एक्टिव था। बम को पूरी सावधानी के साथ फायबर के ड्रम में रख दिया गया है।वहीं इसके चारों तरफ सेंड बैग रख दिए गए हैं। चंडी मंदिर आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। कुछ जवान सुरक्षा के लिए यहां तैनात किए गए हैं।
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड है, ऐसे में इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंध मानी जा रही। वहां पास में ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एक राहगीर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ ही दूरी पर राजिंदरा पार्क के पास बम का शेल देखा। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहां पर मौजूद जवानों ने तुरंत शेल के आसपास रेत से भरी बोरियां रख दीं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। मामले को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…