तारिक खान
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक शख्स ने उन्हें कार से लगभग 15 मीटर तक घसीटा। घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजकर 11 मिनट पर एम्स के गेट नंबर-2 के अपोजिट साइड पर घटी। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत की है। वही स्वाति मालीवाल के शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने संगम विहार के रहने वाले आरोपी 47 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के साथ उनकी टीम थी। उनकी करीब 8-9 लोगों की टीम में वीडियोग्राफी करने वाले भी मौजूद थे। स्वाति अकेले सड़क पर खड़ी होकर रियलिटी चेक कर रही थीं और टीम छुपकर कार से सब देख रही थी। जहां घटना हुई वहां कोई CCTV नहीं लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल से वीडियो मांगेगी, क्योंकि उनकी टीम वीडियोग्राफी कर रही थी।
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।”
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि एक बलेनो कार सवार शख्स जो नशे में था, उसने अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया। शख्स ने फिर से स्वाति को कार में बैठने के लिए कहा। स्वाति ने मना किया और वो आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और उन्होंने खिड़की से हाथ डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया, जिससे स्वाति का हाथ फंस गया और आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…