Others States

पानीपत: गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगो की जिंदा जलने से हुई मौत

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: आज गुरूवार की सुबह पानीपत के गांव बिचपड़ी के दर्दनाक हादसा हुआ. गली नंबर 4  के एक घर में गैस सिलिंडर फट गया जिससे घर में आग लगा गई. इस दर्दनाक हादसे में परिवार के छह लोगो की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सुबह करीब सात बजे की है.

Demo pic

जानकारी के अनुसार जिस घर में आग लगी. वह उत्तर दिनाजपुर वेस्ट बंगाल के मूल निवासी थे। फिलहाल वे बधावा राम कॉलोनी, केसी चौक, गली नंबर 4 में रह रहे थे। जहा आज सुबह गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई. घटना की सुचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में दंपती समेत उनकी दो बेटी और दो बेटो की जिंदा जलने से मौत हो गई.

मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा(16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7) के तौर पर हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts