तारिक खान
डेस्क: देश में रसोई गैस की कीमतों में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि देखी गई है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हुआ है और केंद्र सरकार को विपक्ष की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है। नए साल के पहले ही दिन महंगाई का एक झटका पड़ा है। गैस वितरण कंपनियों ने नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को आम लोगों को एक बड़ा झटका दिया है। देश भर में आज से गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। रविवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
इस दरमियान एक राहत की खबर ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर के रेट्स आज दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये और चेन्नई में 1068.5 के भाव पर मिल रहा है।
वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अब 19 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के लिए 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडरों की दर में वृद्धि से रेस्तरां प्रभावित होंगे। इससे आने वाले दिनों में बाहर खाना या ऑर्डर करना अधिक महंगा हो सकता है। मूल्य वृद्धि के बाद, रसोई गैस के एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,917 रुपये होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…