तारिक खान
भोपाल: मध्य प्रदेश ही नही बल्कि देख के सुविख्यात पत्रकार और कवि माखनलाल चतुर्वेदी की नगरी में एक पत्रकार को पेड़ में बाँध कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से एक बार फिर मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गये है। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में एक एक स्थानीय पत्रकार को पेड़ से बांधकर दबंगो ने पीटा। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जब इस घटना के बाद पत्रकार थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर धाराओं में इजाफा किया। बताते चले माखननगर का नाम महान कवि और पत्रकार रहे माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर रखा गया है।
दुसरे तरफ पुलिस के पास शिकायत लेकर पंहुचा पत्रकार एक और मानसिक प्रताड़ना से गुज़रा और पुलिस ने उसकी शिकायत मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया। जिसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ सामान्य धाराओं 294, 323,506 में केस दर्ज किया और उसमे भी पुलिस ने 34 में केवल 3 आरोपी पर केस दर्ज किया। पीड़ित पत्रकार इसके बाद घर आ जाता है और फिर वीडियो सोशल दबंगों द्वारा वायरल किया जाने लगा जाता है। जिसके बाद पुलिस नींद से जागती है और मामले में धाराओं का इजाफा करते हुवे 6 लोगो को गिरफ्तार करती है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्विटर पर इस विषय को उठाया। इसके बाद पुलिस पर दबाव बनता रहा और पुलिस ने आरोपियों पर धाराएं बढ़ा दी। टीआई प्रवीण कुमरे के मुताबिक इस मामले में नारायण यादव, नरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव के अलावा तीन और आरोपी हैं जिनके खिलाफ 342, 147 धारा बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले पुलिस ने घटना के बारे में पूछे जाने पर कई मीडियाकर्मियों को भी धमकी भरे अंदाज़ में जवाब दिये। स्थानीय जानकारी के अनुसार आरोपी नारायण यादव क्षेत्र में दंबंग है और इसी के चलते पुलिस भी उसका साथ देती नज़र आ रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…