संजय ठाकुर
इंदौर: “पठान” फिल्म का विरोध प्रदर्शन आज सांप्रदायिक सीमाओं को लांघता हुआ इंदौर में दिखाई दिया। आज बुद्धवार को रिलीज़ हुई “पठान” फिल्म का विरोध कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम समाज ने धर्म विरोधी अपमानजनक नारे लगाने का आरोप लगाया है। इस विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी मुस्लिम समाज ने दावा किया और फिर हालात थोडा ख़राब हो गई। थाने का घेराव करने वाली भीड़ “लब्बैक या रसूल अल्लाह” का नारा बुलंद कर रही थी। भीड़ को देखते हुवे अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स भी थाने पर बुला लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रिलीज के पहले ही विवादों से घिरी ‘पठान’ फिल्म के विरोध में सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता इंदौर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद कराने निकले। विरोध को देखते हुए मल्टीप्लेक्स संचालकों ने आज का पहला शो रद्द कर दिया। इस दरमियान राजमोहल्ला क्षेत्र के कस्तूर टाकिज पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे। आरोप है कि यहीं नारेबाजी के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पैगंबर हजरत मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया। जिसका कथित वीडियो वायरल होने की बात सामने आई और फिर मामला बिगड़ गया।
इसके विरोध में मुस्लिम समाज के लोग चंदन नगर थाने पर एकत्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बजरंग दल के प्रदर्शन के कथित वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस अफसरों को सौंपे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए थाने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस क्रम में पार्षद रफीक खान ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
उधर, सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने कहा है कि कुछ हिंदू संगठन के लोगों द्वारा पठान फिल्म को लेकर पैगंबर साहब के खिलाफ जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसकी समाज कड़ी निंदा करता है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। बेग ने कहा है कि ऐसे लोगों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करें, अन्यथा 27 जनवरी को संभाग आयुक्त कार्यालय पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। मामले में मुस्लिम समुदाय आक्रोशित दिखाई दे रहा है। पुलिस बल काफी संख्या में क्षेत्र में बुला लिया गया है। वही बजरंग दल के जानिब से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…