शाहीन बनारसी
दिल्ली: एक रिश्ता अपनेपन का अहसास करवाता है। रिश्तो की डोर से खुद को बंधने के बाद अपनेपन और मुहब्बत का अहसास होता है। मगर जो रिश्ते ही समाज के नज़र में अवैध हो, उस रिश्ते से बनी वरासत भी अवैध होती है। ऐसा ही एक मामला दो दिनों पहले दिल्ली में पेश आया था जहाँ एक रिश्ते से पैदा औलाद को उसकी माँ ने जन्म देने के तुरंत बाद खिड़की से नीचे फेक दिया।
9 जनवरी को घटित हुई इस घटना के बाद समाज में ऐसी माँ और उस बच्ची के पिता यानि युवती के बॉयफ्रेंड पर कड़ी कार्यवाही की मांग होने लगी। मामले में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्वाति मालिवाल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “दिल्ली की एक 20 साल की लड़की ने अपने नवजात बच्चे को खिड़की से फेंककर मार डाला। कोई इतना ज़ालिम कैसे हो सकता है? कैसे कोई अपने ही बच्चे को इस बर्बरता से मार सकता है? दिल्ली पुलिस इस महिला और उसके बॉयफ़्रेंड पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।”
दरअसल, 9 जनवरी की यह घटना है और सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोसाइटी में ऊंचाई से एक नवजात शिशु को फेंक गया। गिरने की वजह से शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 20 साल की युवती को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी नहीं हुई थी और वह गर्भवती हो गई थी। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद रीना ने बताया था कि अचानक से ऊंचाई से एक नवजात बच्चा गिरा। उसने मौके पर जाकर देखा तो बच्चे की सांस चल रही थी। नवजात बच्चे को तुरंत लेकर मयूर विहार के मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे लेकिन शिशु के सिर पर गहरी चोट लगी है और इसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…