ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
वाराणसी: लगातार बढ़ रही ठण्ड से लोग काफी परेशान है। ठण्ड ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया है। लोग बेवजह घर के बहार निकलने से भी कतरा रहे है। घने कोहरे के कारण रात को भी कुछ दिखाई न देने के कारण लोग वाहन की सवारी करने से भी बच रहे है। ठण्ड से बचने के लिए लोग हर कवायद कर रहे है मगर भीषण ठण्ड अपने तेवर दिखा रहा है। वही सर्द रातो को देखते हुए लोग जल्दी ही अपने घरो की ओर रुख कर ले रहे है जिससे चोरो के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे है।
इधर, इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस की तरफ से चोरों की गिरफ्तारी नही की जा रही है। जानकारी के अनुसार चौबेपुर थानांतर्गत नेवादा चौराहे के पास औसानगंज निवासी बच्चा सेठ की कृष्णानन्द ज्वेलर्स और पंचकोशी निवासी दीपक सेठ की शिवम ज्वेलर्स नामक दुकान है। बीती रात चोरों ने एक साथ दोनों दुकानों पर धावा बोला। शटर चाड़कर हौसलाबुलंद चोरो ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी उठा ले गए। एक दुकान की तिजोरी लगभग 100 मीटर दूर क्षतिग्रस्त हाल में मिला। इसके अलावा कमौली गांव नहर के पास आभूषण के खाली डिब्बे और कागजात मिले।
नेवादा बाजार स्थित शिवम ज्वेलर्स और कृष्णानंद ज्वेलर्स दुकानों से कुछ ही दूर कटरे के जाने के लिए बनी सीढ़ी पर चार कारतूस भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूसों को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ये कारतूस चोरों के ही हैं। वही एक पखवाड़े के भीतर आभूषण की कई दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ व्यपारियों ने नेवादा बाजार में धरना दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एडीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के पीछे एक गिरोह कार्य कर रहा है। इसकी तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को तलाशा जा रहा है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…