अजीत कुमार
हरदोई: गुजिस्ता शुक्रवार यानी 6 जनवरी को एक रोड एक्सीडेंट में एक 15 साल का किशोर बुरी तरह घायल हो गया है। किशोर को बैगनआर कार ने धक्का मारा जिसके बाद कार में फंसे किशोर को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीट डाला। लोग पीछे पीछे चिल्लाते हुवे दौड़ रहे था मगर कार चालक कार लेकर भाग रहा था। आखिर लोगो ने कार को पकड़ा और चालक की जमकर दैहिक समीक्षा कर डाला। दैहिक समीक्षा के बाद कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इस बीच बताया जा रहा है कि कुणाल और अंश ने शोर मचाया, लेकिन चालक केतन को घंटाघर मार्ग से अशराफटोला वाली गली स्थित सिनेमा रोड तक घसीटता ले गया। यहां लोगों ने छात्र को कार में फंसा देखा तो पीछा कर चालक को दबोच लिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए कार को पलट दिया। चालक की जमकर पिटाई कर कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान जितेंद्र निवासी मढ़िया शुक्ला के रूप में हुई है। अब इस घटना का वीडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन सेकंड के इस वीडियो में कार को उस छात्र को घसीटते हुए देखा जा सकता है। वहीं बच्चे को बचाने के लिए लोग कार के पीछे-पीछे भाग रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के कंझावला में नए साल के दिन एक 20 वर्षीय महिला को एक कार ने टक्कर मारने के बाद 12 किमी तक घसीटती रही जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ठीक ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले नोएडा में हुई थी जहां 24 वर्षीय डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को एक कार टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटती रही जिससे उसकी मौत हो गई। घटना एक जनवरी की देर रात हुई थी जब मृतक कौशल यादव ड्यूटी पर था।
वहीं गुरुवार को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में एक डंपर और स्कूटर की टक्कर के बाद स्कूटर सवार की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटर सवार शख्स डंपर के नीचे फंस गया था और करीब 1।5 किलोमीटर तक स्कूटर समेत घिसटता चला गया। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान स्कूटर में आग लग गई और शख्स आग में बुरी तरह झुलस गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…