तौसीफ अहमद
डेस्क: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी पहले से ही भारी कर्ज की मार झेल रही है। अब कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दरअसल कंपनी अपने ग्राहकों को मैसेज भेज कर बता रही है कि उनका प्रीपेड सर्विस 13 घंटो के लिए बंद रहेगी। ये सर्विस आज 22 जनवरी रात 8 बजे से बंद हो जाएगा। इस दौरान ग्राहक फोन रिचार्ज नहीं करा पाएंगे।
कंपनी अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों को यह मैसेज कर अलर्ट जारी कर रही है। कंपनी के मैसेज में कहा गया है कि प्रीपेड रिचार्ज की सुविधा 22 जनवरी की रात 8 बजे से बंद हो जाएगी। ये सर्विस 13 घंटों के लिए बंद रहेगी और अगले दिन 23 जनवरी को सुबह 9:30 बजे के बाद शुरू होगी।
कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड यूजर्स को यह मैसेज उनके मोबाइल पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में भेजा है। दरअसल कंपनी चाहती है कि इस दौरान किसी भी ग्राहक को परेशानी न आए इसलिए उसे पहले से ही अलर्ट किया जा रहा है। अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया का प्रीपेड नंबर इस्तेमाल करते हैं और आपका रिचार्ज खत्म होने वाला है तो आप आज ही रिचार्ज करवा लें। वरना 13 घंटों के लिए मुसीबत में पड़ जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…