निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्फ़बारी और बारिश का असर अब नज़र आने लगा है। बारिश और बर्फ़बारी से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश-बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित है। पयर्टको को भी काफी दिक्कते आ रही है। घाटी में कई स्थानों पर सड़क संपर्क क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन और फिसलन के कारण यातायात ठप है। मुगल रोड पहले से ही बंद है। प्रशासन ने इस स्थानों पर जाने से पहले पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है।
अनेक स्थानों पर प्रशासन हाईवे को खोलने के लिए लगा रहा। कई जगहों पर मशीनरी लगाई गई है। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे रामबन के मेहाड़ और पंथयाल में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसी बीच बनिहाल में और जवाहर टनल के बाहर भी बहुत ज्यादा बर्फबारी होने के बाद वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कपंनी बारिश बंद होने का इंतजार करने लगी। दोपहर करीब एक बजे बारिश बंद होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया गया और करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद मेहाड़ और पंथयाल से पस्सियों को हटा कर राजमार्ग को खोला गया और बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया गया।
वाहन अभी निकल ही रहे थे कि शाम करीब पांच बजे फिर से मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। कुछ समय के बाद पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद फिर से रामबन में वाहनों की कतार लग गई। उधमपुर से सुबह से ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद रोके गए वाहनों की कतार लगने लगी और दोपहर तक सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। ज्यादातर ट्रकों को रोका गया है। दोपहर तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलने पर कई यात्री वाहन जम्मू की तरफ लौट गए।
एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि “दोपहर के समय कुछ समय के लिए राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली थी। बीच में फंसे वाहनों को रवाना भी किया गया। लेकिन फिर से मौसम खराब होने पर राजमार्ग बंद हो गया है। पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का हर संभव प्रयास कर रही है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…