मो0 कुमेल
डेस्क: समाजवादी पार्टी के आईटी सेल से सम्बन्धित मनीष जगन की गिरफ़्तारी के विरोध में सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुचे। अखिलेश यादव ने इस दरमियान कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस मुख्यालय के अन्दर पहुचे। बताते चले कि लखनऊ पुलिस ने जगन को अभद्र टिप्पणी मामले में गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जगन को जेल भेज दिया है।
जगन की गिरफ्तारी की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शहीदपथ किनारे स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान अखिलेश यादव कुछ नेताओं के साथ मुख्यालय के अंदर गए। अंदर जाकर अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय में कोई ज़िम्मेदार अधिकारी मौजूद नही है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियो ने उनसे चाय के लिए पूछा तो अखिलेश यादव ने चाय पीने से पीने से यह कहते हुए मना कर दिया कि हम आपकी चाय नहीं पियेगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर मिलाकर पिला दिए तो। इस पर वह वहां मौजूद अधिकारी मुस्कुरा दिए। जिसके बाद अखिलेश यादव फिर बोले कि हां…! हमे भरोसा नही है आप लोगों पर, बिलकुल भी भरोसा नहीं है। हम चाय अपनी मंगवाएंगे और कप आपका ले लेंगे। अखिलेश ने कहा य तो हम अपनी चाय लाएंगे तब पियेगे, या फिर बाहर की पियेगे। आप अपनी चाय पियो हम अपनी चाय पियेगे। इसके बाद अखिलेश ने वहां खड़े विकास नाम के किसी युवक से कहा कि विकास बाहर जाओ और देखो कही चाय मिल रही है किया? अगर मिल रही है तो लेकर आओ। हम इनसे कप लेकर चाय पियेगे। पर इनकी दी हुई चाय नहीं पियेगे।
भाजपा हुई अखिलेश पर हमलावर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि सपा का मीडिया सेल सारी मर्यादाओं की रेखाओं को पार कर इतने गंदे शब्दों का प्रयोग करती है जिन्हें दोहराया भी नही जा सकता। ऐसे गंदे लोगो के खिलाफ कार्यवाही का स्वागत करना चाहिए। लेकिन यदि अखिलेश यादव ऐसे लोगो का समर्थन करते है तो यह उनकी सोच का परिचायक है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वाले सपा के कार्यकर्ता नहीं गुंडे होगे जिसके लिए स्वयं अखिलेश यादव ज़िम्मेदार है। उनका चरित्र जय प्रकाश नारायण, डॉ राम मनोहर लोहिया या जनेश्वर मिश्र जैसे नेताओं से मेल नही खाता है। सपा से जनता ने छुटकारा पा लिया है।
क्या है मामला
बताते चले कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ थाना हज़रतगंज पर क्राइम नम्बर 451/22 अंतर्गत धारा 153A, 153B, 295A, 298, 420, 500, 501, 504, 505(2), 506 IPC & 66, 67, 67A, 67B IT Act दर्ज है जिसके सम्बन्ध में आज गिरफ़्तारी हुई है। वही जगन के खिलाफ हज़रतगंज थाने में ही अपराध संख्या 8/22 अंतर्गत धारा 153A, 500, 504 IPC & 66, 67 IT Act में दर्ज है जिसमे जगन के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट अदालत में जमा कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…