फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब अज्ञात कारणों के चलते एक प्लाई और पेंट की दुकान में आग लग गई और फिर देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर बाद गोदाम के अंदर से अचानक आग की लपटें निकलतीं आसपास के लोगों को दिखाई दीं। यद्यपि पलिया में रविवार मार्केट बंदी का दिन होता है, फिर भी गोदाम में आग लगने की सूचना कुछ ही देर में शहर में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ आ पहुंची। उधर आग लगने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गयी और आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी लेकिन पलिया की फायर ब्रिगेड की बढ़िया सर्विस ना होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लगातार बढ़ती आग को देखते हुए पानी की कमी होने लगी जिसके बाद नगर पालिका के द्वारा पानी के टैंक मौके पर भिजवाए गए।
उधर इस भयानक अग्निकांड को देखते हुए पलिया जिला अधिकारी कार्तिकेय सिंह ने व्यापारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की। उन्होने कहा नगर की मेला रोड स्थित गोयल प्लाई एंड पेंट्स प्रतिष्ठान में, प्रथम दृष्टया अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग पर अग्निशमन बल, स्थानीय पुलिस बल तथा नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त प्रयास एवं नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से भीषण आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई परंतु इसमें आर्थिक क्षति निहित है, जिसका आंकलन अवशेष है।
वही आग लगने की सूचना पर स्थानीय विधायक रोमी साहनी भी अग्नि पिड़ित व्यापारी मुकेश गोयल के पास पहुंचे जहां पर उन्होंने व्यापारी मुकेश गोयल को हिम्मत रखने की बात कही और साथ ही उन्होंने व्यापारी को आश्वासन दिया है कि वह बिल्कुल परेशान ना हो वह उनके साथ खड़े हैं और जिस चीज की भी उनको जरूरत हो वह उसमें पूरा सहयोग करेंगे। विधायक रोमी साहनी के इस कार्य को लेकर लोग प्रशंसा करते नजर आए। हालांकि इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…