मो0 सलीम/ईदुल अमीन
डेस्क: एक पिता अपनी बेटी के लिए किसी सुपर मैन से कम नहीं होता है। अपनी बेटी का गुरुर होता है एक बाप। उसी तरह बेटी भी अपनी बाप के लिए नेअमत होती है जिसे वह बड़े ही लाड व नाजो से पालता है। हर बेटी अपने पिता के लिए राजकुमारी होती है और बाप बादशाह, जो अपनी बेटियों को पलकों पर बैठा कर रखता है और उसकी हर ख्वाहिशो को पूरी करता है। एक बेटी अपने बाप की अस्मत होती है, मगर क्या वही बाप अपनी अस्मत यानी कि अपनी बेटी के अस्मत के साथ खिलवाड़ कर सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार खंडवा के तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर (मांधाता) के बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह पिछले दो साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी भी शर्म के मारे सब सहती रही। उसकी हवस बढ़ने लगी तो बेटी ने मां को इस बारे में बताया। मां में जब समझाने की कोशिश की तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों घर से नानी के वहां चली गई। पूरी घटना ननिहाल वालों को पता चली तो मामा ने थाने में पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
ओंकारेश्वर (मांधाता) थाने के टीआई बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके 37 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। दो साल से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह पीडिता को धमकाता था कि यदि किसी को बताया तो वह मार देगा। आरोपी शोषण करता रहा और वह उसके जुल्म सहती रही। आरोपी पिता के हौसले बढ़ने लगे तो 30 जनवरी को मां के घर पर न होने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार शाम को घर में कोई नहीं था तो वह बेटी की कोचिंग और मेहमान आने का बहाना कर घर ले गया। इसके बाद मारपीट की। देर शाम मां जब घर आई तो बेटी ने अपने पिता की करतूत उसे बताई। मां रात में ही बेटी को लेकर मायके चली गई। उसके बाद बुधवार को मां और मामा के साथ आकर नाबालिग ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…