Crime

गाज़ियाबाद: हौसला बुलंद बदमाशो ने डॉक्टर मेरठिया को दिनदहाड़े क्लिनिक में घुस कर मारी गोली, दौरान-ए-इलाज हुई मौत

शाहीन बनारसी (इनपुट: सरताज खान)

गाज़ियाबाद: जनपद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के आर्यनगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाश ने डॉक्टर मेरठिया पर हमला कर दिया और उन्हें गोली मार दिया। यह हमला तब हुआ जब वह अपने क्लीनिक पर बैठे थे तभी अचानक एक बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस दौरान डॉक्टर के सीने और पेट में दो गोलियां लग गई। गंभीर रूप से गोली लगने की वजह से घायल हुवे चिकित्सक का दौरान-ए-इलाज मौत हो गई।

क्लीनिक पर बैठे डॉक्टर शमशाद जिन्हें डॉक्टर मेरठिया के नाम से जाना जाता है के बेटे पर भी हमलावर बदमाश ने गोली चलाई। लेकिन, गनीमत रही कि हमलावर बदमाश की गोली से डॉक्टर का बेटा बच गया और देखते ही देखते हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। यह घटना लगभग 10:30 के आस-पास की बताई जा रही हैं। डॉक्टर मेरठिया इलाके के एक मशहूर चिकित्सक थे और उनके क्लिनिक पर मरीज़ों की लाइन लगी रहती थी। 40 वर्षीय मेरठिया का असली नाम डॉक्टर शमशाद था और वह मेरठ के मूल निवासी होने के कारण डॉक्टर मेरठिया नाम से मशहूर थे।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने डॉ0 शमशाद को मृत घोषित कर दिया। डॉ शमशाद की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस ने डॉ शमशाद के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

वहीं कुछ ही देर बाद डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार और एसीपी सदर/मसूरी निमिष पाटिल भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हमलावर बदमाशों के खिलाफ भारी मात्रा में विरोध प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत किया और स्थिति को काबू पाया। इसी दौरान डीसीपी ग्रामीण ने घंटों घटनास्थल के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें प्रथम दृष्टि प्रतीत हुआ कि हमलावरों की संख्या-2 थी और वह बिना नंबर प्लेट लगी नई लाल रंग की स्कूटी पर सवार थे। पुलिस ने आस-पास के लोगों से घंटों पूछताछ की और घटनास्थल की आस-पास की स्थानों का मुआयना भी किया। साथ ही पुलिस ने फील्ड यूनिट, सर्विलांस और एसओजी टीम के द्वारा जांच की गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts