Health

गोरखपुर: डॉक्टर ने तीमारदार को मारा थप्पड़, जाने क्या था मामला

अजीत शर्मा

डेस्क: जिले गोरखपुर में अक मामला सामने आया है जहाँ एक डॉक्टर ने तीमारदार को थप्पड़ मार दिया। मामला बीआरडी मेडिकल कॉलेज का है जहाँ के एक तीमारदार ने एक डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित तीमारदार ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत गुलरिहा थाना पुलिस से की है।

जानकारी के अनुसार मामला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का है। आरोप कैंसर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर पर लगा है। खोराबार निवासी तीमारदार भोले सिंह ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार को मां को अंकोलॉजी सर्जरी विभाग में भर्ती कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर रुपये देने के बदले रकम की रसीद मांगी तो डॉक्टर भड़क गए।

विरोध करने पर डॉक्टर ने चार पांच थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, मामले में अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य डॉ। गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Banarasi

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

9 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

9 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

11 hours ago