अजीत शर्मा/मो0 चाँद
डेस्क: आज शुक्रवार की दोपहर को उत्तर प्रदेश के जिले चंदौली में शराब की दूकान पर युवाओ और महिलाओं ने शराब की दूकान को लेकर जमकर बवाल किया। चंदौली जिले के पटपरा गांव में शराब की दूकान पर हुए बवाल को लेकर महिलाओं की हुंकार से गाँव गूंज उठा। बताते चले कि लाठी-डंडा लेकर पहुंची प्रदर्शनकारी महिलाओं ने देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। गुस्साई महिलाओं और युवकों ने दुकान का ताला तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियों के उठा-उठा कर जमीन पर फेंक दिया। सैकड़ों बोतल शराब को नष्ट कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ के बाद मुगलसराय-चहनिया मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे।
बताते चले कि अलीनगर थाने के पटपरा गांव में तीन फरवरी की रात शराब ठेके के समीप चखने के 14 रुपये के लिए गांव के मिंटू चौहान (45) की पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दुकान पर बैठे नशे में धुत लोगों के साथ दुकानदार ने मिंटू की सरिया से पिटाई कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…