UP

डीएम ने किया भ्रमण, देखा अतिक्रमण अभियान का सूरत-ए-हाल

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी): सोमवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के साथ तहसील सदर क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमण का जायजा लिया। डीएम ने विशेष रूप से सौजन्या तिराहे से राजापुर चौराहे तक हटाए गए अतिक्रमण की पड़ताल की। निर्देश दिया कि बिना किसी पक्षपात के सड़क मार्ग पर पड़ने वाले संपूर्ण अतिक्रमण को युद्ध स्तर पर समयबद्ध रूप से हटवाया जाए।

पूरा प्रयास किया जाए कि नगर वासियों को यातायात के लिए सुगम एवं बेहतर सड़क मार्ग मुहैया हो, ताकि किसी को भी यातायात के दौरान कोई असुविधा ना हो। यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए सड़क मार्गो को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें।

pnn24.in

Recent Posts