तारिक़ खान
प्रयागराज: कहते है उस्ताद ऐसी शख्सियत होता है माँ-बाप के बाद दर्जे में जिसको ऊँचा कहा जाता है। उस्ताद ही अपने छात्रो को तालीम-ओ-तरबियत देता है। माँ-बाप अपने बच्चो को स्कूल-कॉलेज भेज बेफिक्र रहते है इसीलिए क्योकि उन्हें भरोसा होता है उस गुरु, उस शिक्षक पर जो स्कूल,कॉलेज में होते है, कि वह उनके बच्चो को शायद वो तालीम दे दे जो वो न दे पाए। मगर हाय रे आशिक मिजाज़ शिक्षक, अच्छी शिक्षा देने के बजाय छात्राओं से अश्लील बाते करने लगे। जिससे कि छात्राए उनसे परेशान हो गई।
छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय के कक्षा में अभद्र तथा अश्लील भाषा का प्रयोग किए जाने के साथ ही छात्राओं और उनके परिजनों के मोबाइल पर फोन करके आए दिन परेशान किया जाता है। शिक्षक की करतूत से तंग आकर कई छात्राओं ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। एक इंटर की छात्रा शिक्षक के व्यवहार से तंग आकर काफी हिम्मत जुटाने के बाद शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…