मो0 शरीफ
डेस्क: पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मौत होने से आस पास भगदड़ मच गई। यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के जिले महोबा का है जहाँ पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को देख पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दो घंटे तक घटनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई। मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। जिससे घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी कई श्रमिक मौत का शिकार बन चुके हैं। दो श्रमिकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…