मो0 कुमेल
महोबा: महोबा जिले के एक शादी समारोह की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई। जहाँ एक युवक चचेरे भाई के बरात में गया हुआ था और अधिक शराब पीने के कारण युवक की मौत हो गई। भाई की मौत से शादी समारोह की खुशियाँ गम में बदल गई और गमगीन माहौल के बीच विदाई की रस्म अदा की गई। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना की सूचना वर और वधू पक्ष में पहुंचने से मातम छा गया। इसी बीच दुल्हन की विदाई की गई। पूरी रात जिस शादीघर में खुशियों का माहौल था। दूल्हे की चचेरे भाई की मौत से वहां रोना-पीटना मचा रहा। मृतक के पिता स्वामी प्रसाद ने बताया कि बरात में अधिक शराब पीने से बेटे की हालत बिगड़ी और जान चली गई। घटना से मृतक की पत्नी सुमन व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…