फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिला मुख्यालय पर सदर चौराहे से संकटा देवी जाने वाले सबसे व्यस्ततम मार्ग पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान न केवल प्रभावी तरीके से चला बल्कि प्रशासन की मुस्तैदी से जेसीबी गरजी। बुधवार को अभियान में 30 अतिक्रमणकारियों का जेसीबी से पक्का अतिक्रमण हटा।
पहले दिन 10, दूसरे दिन 27 एवम अब तक 67 अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम सदर स्वयं मौजूद रहकर अतिक्रमण अभियान को लीड करती नजर आई। देर रात तक नगर पालिका परिषद की मशीनों, कार्मिकों के जरिए मलबे को हटाने का काम जारी रहेगा, ताकि सड़क मार्ग पर आवागमन में किसी को असुविधा ना हो।
अभियान के दौरान एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, अश्विनी कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, ईओ नगर पालिका संजय कुमार, दो राजस्व निरीक्षक, सात लेखपाल, एक ट्रक पीएससी, थाना कोतवाली क्षेत्र के सभी उपनिरीक्षक, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…