ए0 जावेद
वाराणसी: लोगो के बीच हो रही कहासुनी कब मारपीट में तब्व्दील हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. कहासुनी का मामला देखते ही देखते तुल भी कुछ इस तरह पकड़ लेता है कि ईंट पत्थर तक चल जाते है. ऐसा ही कुछ हुआ वाराणसी के लंका थाना स्थित मालवीय चौराहा से नरिया मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान पर. जहाँ शनिवार की देर रात दुकानदार और बीएचयू के छात्रों में जमकर कहासुनी हुई।
फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे। खुद को बीएचयू का छात्र बताने वाले कुछ युवकों ने चाय की दुकान चलाने वाले लालचंद सोनकर की भट्ठी और काउंटर भी पलट दिया। मारपीट और पथराव में छह से सात लोगों को चोट लगी है। सरेराह हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को तहरीर देने को कहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…