Crime

शर्मनाक: घर बुलाकर युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

मो0 कुमेल

डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले औरैया से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक किशोरी को युवक ने अपने हवस का शिकार बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ नाबालिग को पड़ोसी ने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पड़ोसी के खिलाफ घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित मां ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले मोहित ने मंगलवार रात आठ बजे अपने घर पर बुलाया। पड़ोसी होने के नाते पुत्री भरोसा करते हुए उसके घर चली गई। काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई। अनहोनी का संदेह होने पर जब जबरन परिवार के लोग घर के अंदर गए, तो बेटी अचेत मिली। बेटी ने बताया कि मोहित ने उसे घर पर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी के आप बीती बताने के बाद उसने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts