फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): मुख्य सचिव, उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा के मार्गदर्शन, निर्देशन में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से खीरी मे “सड़क सुरक्षा माह” मनाया जा रहा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर प्रवर्तन अभियान चलाया, जिसमें परमिट शर्तों के उल्लंघन करने पर एक बस, बिना फिटनेस के दो वाहनों को भी सीज किया। मार्ग पर चेकिंग के दौरान उक्त कार्यवाही के अलावा वाहन चालको से यह अपेक्षा की कि भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे तथा चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें, जिससे बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित किया जा सके। ट्रैफिक नियम लगाम नहीं है बल्कि सुरक्षित जीवन का पैगाम है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाना सफर को सुरक्षित बनाती है। यह जानते तो सभी है, लेकिन फिर लोग अक्सर सीट बेल्ट नहीं लगाते। यह लापरवाही लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए गाड़ी में सीट बेल्ट लगाना व दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनकर चलना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…