UP

हाथरस: करंट लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, गाँव में पसरा मातम

रेहान अहमद

डेस्क: करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से गाँव में मातम पसर गया। मामला हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव डडौली का है जहाँ खूंटी पर दूध की बाल्टी टांगते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव डडौली निवासी अवनीश पुत्र त्यागी (23) कल सोमवार सुबह बाल्टी में दूध लेकर आया था। घर आकर वह बाल्टी को खूंटी पर टांगने लगा। इसी दौरान खूंटी में आए करंट से वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

Banarasi

Recent Posts