आफताब फारूकी/ईदुल अमीन
डेस्क: एक तरफ जहा तुर्की में विनाशकारी भूकंप ने इंसानियत को दहशत में डाल दिया है। वही ऐसे मौके पर भी लूट खसोट करने वालो की कमी नही है। तुर्की में विनाशकारी भूकंप के बाद लूटपाट के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी AFP ने अपने रिपोर्ट में दिया है।
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि तुर्की लूटेरों पर नकेल कसेगा। भूकंप प्रभावित दियारबाकिर प्रांत के दौरे के दौरान उन्होंने कहा, “हमने आपात स्थिति की घोषणा की है।” अर्दोआन ने कहा, “इसका मतलब यह है कि अब से, लूट या अपहरण में शामिल लोगों को पता होना चाहिए कि राज्य का मजबूत हाथ उनकी पीठ पर है।” अर्दोआन ने मंगलवार को भूकंप से प्रभावित दक्षिणपूर्वी तुर्की के 10 प्रांतों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की थी।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार के भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या शनिवार (स्थानीय समय) तक 28,192 तक पहुंच गई। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,617 हो गई है। वहीं सीरिया में उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,167 सहित 3,575 मौतों की पुष्टि हुई है। शनिवार को दक्षिण-पूर्वी शहर सान्लिउफा में अर्दोअन ने कहा कि 80,104 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, 6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक को माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मृत पाया गया, तुर्की में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो तुर्की की व्यापारिक यात्रा पर था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…