तारिक खान
प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस की एसओजी टीम को उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब उसकी आमने सामने मुठभेड़ हत्याकांड में शामिल अभियुक्त अरबाज़ से हुई। इस मुठभेड़ में अरबाज़ पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया।
आनन् फानन में पुलिस द्वारा अरबाज़ को एसआरएन अस्पताल इलाज हेतु लाया जाता है। जहा पर चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की शिनाख्त अरबाज़ खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था।
अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी है। साथ ही मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अरबाज़ की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। मृत बदमाश के सीने और पैर में गोली लगी है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…