UP

देखे वायरल वीडियो: कथित भाजपा नेता पर अभद्रता और पीछा करने का आरोप लगाते हुवे महिलाओ ने किया बीच सड़क पर चप्पलो से किया पिटाई

प्रमोद कुमार ‘चंदु’

डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कई महिलाओं द्वारा एक नेता किस्म के दिखाई दे रहे शख्स की चप्पलो से पिटाई की जा रही है। महिलाए इस वायरल होते वीडियो में उस व्यक्ति को गाली देते हुवे पीछा करने और अभद्रता करने का भी आरोप लगा रही है। नेता जी महिलाओं की चप्पलो के वार से बचने का प्रयास करते हुवे दिखाई दे रहे है।

वायरल वीडियो सिद्धार्थनगर के सदर तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि मार खाने वाले नेता का नाम ओमप्रकाश है जो सत्तारूढ़ दल का खुद को नेता बताता है। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो सदर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। इस मामले के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार महिलाओं का आरोप है कि वह युवक उनका पीछा कई दिनों से करता था। टोकने पर युवक उनको गाली देकर दुकान के अन्दर चला गया। महिलाओं ने इसके बाद युवक की कुटाई कर दिया। इस दरमियान युवक की बाइक भी तोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस वीडियो के सम्बन्ध में जाँच करने की बात कही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts